बेतिया में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न। 

 

पश्चिम चंपारण, बेतिया:_प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एवं मार्गदर्शन में टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीवी के इंन्सिडेंस एवं मृत्यु दर को कम करने के प्रयासों को तेज किया जा रहा है जिस देश टीवी मुक्त भारत के लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण मंत्री ने विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय टीवी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया ।उक्त बातें डॉ रमेश चंद्र,अपर उपाधीक्षक -सह-सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, (संचारी रोग एवं यक्ष्मा नियंत्रण), पश्चिम चम्पारण, ने यक्ष्मा कार्यालय स्थित मासिक समीक्षा बैठक के दौरान मौके पर उपस्थित डॉ एवं एसटीएस को संबोधित करते हुए कही।

वही मौके पर डॉ चेतन जायसवाल, ने संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल ट्यूबरक्यूलोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम बैठक में प्रखंडवार (तब नोटिफिकेशन, नात,यूडीएसटी, एचआईवी, डीबीटी (नपे ऑल), पीएमडीटी, डिफ्रेंटशिएटेड टीबी केयर, टीपीटी. टीबी मुक्त भारत अभियान 100-डे कैंपेन.. आउटकम, कंसेंट & ड्रग करेंट स्टेटस) संबंधित प्रतिवेदन के साथ भाग लेना है। टीबी मुक्त भारत अभियान 100-डे कैंपेन दिनांक 24.03.2026 को शुभारंभ हुई है, को सफल संचालन हेतु विशेष रूप से अद्यतन दिशा-निर्देश की जानकारी दी जायेगी। आयोजित मासिक समीक्षात्मक बैठक में एसटीएस&एसटीएलएस को सभी प्रतिवेदन के साथ भाग लेने हेतु भेजना सुनिश्चित करेंगे।

इस मौके पर डॉ मेजर आकाश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार प्रधान सहायक, सूर्य नारायण समेत यक्ष्मा केन्द्र, बेतिया एवं एसटीएस&एसटीएलएस आदि मौजूद रहे।

Mr.M.H.Khan
Author: Mr.M.H.Khan

Editor in Chief

Leave a Comment

और पढ़ें