जहां हैं, वहीं रहें:भारतीय दूतावास ने कहा कि जो भारतीय नागरिक ईरान में जहां भी मौजूद हैं, वे अगले 48 घंटों तक उसी स्थान पर डटे रहें. अनावश्यक यात्रा या मूवमेंट से पूरी तरह बचने की सलाह दी गई है.

बिजली और सैन्य ठिकानों से दूरी: मैसेज में साफ कहा गया है कि भारतीय नागरिक किसी भी इलेक्ट्रिक इंस्टॉलेशन, पावर प्लांट, मिलिट्री ठिकानों या सरकारी इमारतों के पास न जाएं. यह निर्देश इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये ठिकाने किसी भी हमले की स्थिति में प्राइम टारगेट हो सकते हैं.
ऊपरी मंजिलों पर न रुकें: सुरक्षा कारणों से मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग्स यानी बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों को खाली करने और निचले हिस्सों में रहने की सलाह दी गई है. हवाई हमले की आशंका में अक्सर यह सुरक्षात्मक कदम उठाया जाता है.
हाईवे मूवमेंट पर पाबंदी: यदि किसी को मजबूरी में हाईवे पर निकलना भी पड़े, तो उसे अनिवार्य रूप से भारतीय दूतावास के साथ तालमेल करना होगा. बिना सूचना के सड़क मार्ग से यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है.
Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









