विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आईएमए दरभंगा की पहल विज्ञान के साथ मिलकर स्वास्थ्य’ के लिए वर्षभर चलेगा अभियान

 

स्वास्थ्य के लिए सब मिलकर साथ आए विज्ञान के साथ खड़े हों’ पर आधारित पूरे साल चलने वाले व्यापक जन-स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुए घोषणा

दरभंगा:_विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को अललपट्टी रोड स्थित आईएमए भवन, लहेरियासराय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) दरभंगा शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस वर्ष की थीम ‘स्वास्थ्य के लिए सब मिलकर साथ आए—विज्ञान के साथ खड़े हों’ पर आधारित वर्षभर चलने वाले व्यापक जन-स्वास्थ्य कार्यक्रमों की घोषणा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, वैज्ञानिक जन-स्वास्थ्य पहलों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। संवाददाता सम्मेलन में वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ ए के गुप्ता, आईएमए पूर्व अध्यक्ष, डॉ सुशील कुमार, डॉ हरि दामोदर सिंह, निवर्तमान सचिव डॉ अमिताभ सिन्हा, 2026-28 के अध्यक्ष, डॉ कन्हैया जी झा, सचिव डॉ अंजार अहमद खान, कोषाध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार, डॉ जानकी नंदन और डॉ ओम प्रकाश ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। डॉ सुशील कुमार ने बताया आईएमए की स्थापना वर्ष 1928 में हुई थी, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन, वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन से भी पूर्व की संस्था है। यह न केवल चिकित्सकों का पेशेवर संगठन है, बल्कि मरीजों के हितों की रक्षा, राष्ट्र निर्माण और नीति-निर्धारण में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। डॉ हरि दामोदर सिंह ने कहा आईएमए दरभंगा चिकित्सकों के बीच एकजुटता बनाए रखने के साथ-साथ नियमित साप्ताहिक बैठकों का आयोजन करता है और वर्षभर निःशुल्क सेवाएं—जैसे टीकाकरण, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और स्वास्थ्य शिविर—चलाता है। संस्था समय समय पर जन-जागरूकता अभियानों का भी संचालन करती रही है। डॉ अंजार अहमद खान ने जानकारी दी कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी, जिसका मुख्यालय जिनेवा में है, और हर वर्ष इस दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। थीम की विस्तृत व्याख्या करते हुए डॉ ए के गुप्ता ने कहा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वास्थ्य की परिभाषा को केवल रोगों की अनुपस्थिति से आगे बढ़ाकर शारीरिक, मानसिक,सामाजिक, आध्यात्मिक कुशलता के रूप में परिभाषित किया है। इस वर्ष ‘वन हेल्थ’ की अवधारणा के तहत मानव, पशु, वनस्पति, पर्यावरण और संपूर्ण पारिस्थितिकी के समग्र स्वास्थ्य पर जोर दिया जा रहा है। आईएमए दरभंगा अध्यक्ष, डॉ कन्हैया जी झा ने कहा वर्तमान समय में उभरती बीमारियां,जलवायु परिवर्तन, बदली हमारी जीवनशैली जनित रोग, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं,भ्रामक सूचनाएं बड़ी चुनौतियां हैं जिनका समाधान वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामूहिक प्रयास, जन-जागरूकता से ही संभव है। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए आईएमए दरभंगा ने 7 अप्रैल 2026 से 7 अप्रैल 2027 तक ‘साथ मिलकर स्वास्थ्य अभियान’ चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत मासिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पहल, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जांच शिविर, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, एंटीबायोटिक दुरुपयोग रोकथाम, पर्यावरण स्वास्थ्य, बुजुर्ग स्वास्थ्य शिविर, महिला स्वास्थ्य एवं कैंसर स्क्रीनिंग तथा बाल स्वास्थ्य व टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा त्रैमासिक मेगा स्वास्थ्य शिविर, मासिक जन-स्वास्थ्य व्याख्यान और सोशल मीडिया पर वैज्ञानिक संदेशों का प्रसार भी किया जाएगा। इन गतिविधियों में मेडिकल छात्रों, युवाओं, जिला प्रशासन और शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। संयोजक डॉ ओम प्रकाश ने कहा युद्धग्रस्त विश्व में समग्र स्वास्थ्य की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पंक्तियां उद्धृत करते हुए कहा “समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध, जो तटस्थ हैं समय लिखेगा उनका भी अपराध” और विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।

Mr.M.H.Khan
Author: Mr.M.H.Khan

Editor in Chief

Leave a Comment

और पढ़ें