दरभंगा में बिहार पुलिस एसोसिएशन का चुनाव में दो प्रमुख दल आमने सामने 

पुलिस एसोसिएशन में सुबह 10 बजे से चुनाव शाम के 5 बजे तक, परिणाम आज ही

दरभंगा :_ नाका नंबर 7 पर स्थित पुलिस लाइन में आज बिहार पुलिस एसोसिएशन दरभंगा शाखा की चुनाव प्रक्रिया सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई जो शाम के 5 बजे तक चलेगी और परिणाम भी आज 6 बजे शाम के बाद आना है! यह चुनाव मुख्य रूप से दो प्रमुख दल के बीच है जिसमें से एक की अध्यक्षता बालाकांत कुमार कर रहे हैं वहीं दूसरी की अध्यक्षता नंदलाल यादव! चुनाव पांच पदों के लिए हो रहा है जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव एवं सचिव पद शामिल है! एक और से अध्यक्ष पद के दावेदार हैं बालाकांत कुमार, उपाध्यक्ष के दावेदार इमरान बिन शम्स, कोषाध्यक्ष के दावेदार लक्ष्मण कुमार यादव, संयुक्त सचिव के दावेदार अवधेश कुमार सिंह एवं सचिव पद के दावेदार दीपक कुमार है तो वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष पद के दावेदार नंदलाल यादव , उपाध्यक्ष राजकुमार , कोषाध्यक्ष साजिद हुसैन, संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार एवं सचिव के दावेदार अनिल कुमार हैं! फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव की प्रक्रिया जारी है ! यह पूरी चुनाव प्रक्रिया बैलेट पेपर पर करवाई जा रही है जिसमें जिला के सभी ASI से इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी वोटर है! चुनाव का रिजल्ट शाम के 6 के बाद आनी है जिसके लिए दोनों दल के प्रत्याशियों का दवा अपनी तौर पर विजय की और बता रहा है!

Mr.M.H.Khan
Author: Mr.M.H.Khan

Editor in Chief

Leave a Comment

और पढ़ें