
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही डॉक्टर ने विजय झा को मृत घोषित कर दिया
दरभंगा जिला के हायाघाट थाना क्षेत्र के पोराम गांव से फिर एक बार दिल दहलाने वाली खबर आई है जहां सामान लेकर घर लौट रहे एक बाइक सवार को रास्ते में चार से पांच आरोपियों ने रोका उस पर ताबड़तोड़ हमला किया और मौके से फरार हो गया , पीछे आ रहे हैं उनके चाचा रंजीत झा ने खून से लहू लहान को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया !

मृतक की पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र के पोराम निवासी पैक्स अध्यक्ष विश्वनाथ झा के पुत्र विजय झा के रूप में हुई है! पैक्स अध्यक्ष विश्वनाथ झा के भाई रंजीत झा ने बताया कि वह इस घटना के साक्षी हैं वह अपने भतीजा विजय झा के पीछे ही आ रहे थे इसी दरमियान चार आरोपी ने ढोड़ी साह के घर के पास विजय झा पर हमला किया जिसमें उनकी मृत्यु हो गई है! पैक्स अध्यक्ष विश्वनाथ झा के भाई ने बताया कि चुनाव के समय विश्वनाथ झा के प्रतिद्वंद्वी कमलनाथ झा विश्वनाथ झा को नामांकन वापस लेने की धमकी दीये थे लेकिन विश्वनाथ झा नामांकन वापस नहीं लिए और विश्वनाथ झां की अपार मतों से जीत हो गई ! इसी का बदला लेने के लिए पैक्स अध्यक्ष विश्वनाथ झा के पुत्र पर हमला किया गया है यह पूरी हत्या चुनावी रंजिश के तहत हुई है ! उन्होंने कहा यह घटना लगभग 8 से 9 बजे रात्रि के बृहस्पतिवार की है ! हायाघाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए विजय झा को बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य भेज दिये लेकिन उनकी मृत्यु हो गई और रंजीत झा ने दावा किया कि पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है और पुलिस घटना की छानबीन कर रही है!
Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









