मिट्टी भरने को लेकर दो पक्ष में हुआ विवाद, कई लोग घायल जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है 

 

खैरा पंचायत के मुखिया पर मारपीट करने और जबरन भूमि पर कब्जा करने का गंभीर आरोप पीड़ित पक्ष ने लगाया 

 

मामला दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खैरा पंचायत की बताई जा रही है जहां लगभग पीड़ित पक्ष के अनुसार 3 बजे बृहस्पतिवार को वर्तमान मुखिया और पीड़ित पक्ष में मिट्टी भरने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ जिसमें पीड़ित पक्ष प्रेम कुमार सिंह, मणिकांत सिंह और केशव सिंह को गंभीर चोट आई है जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है! पीड़ित पक्ष ने बताया कि वह अपने केवाला वाली जमीन और उससे सटे हुए सरकारी जमीन जो उसके दखल कब्जा में वर्षों से है उस पर मिट्टी भरने का कार्य कर रहे थे! इस कार्य के दौरान कुछ मिट्टी बगल के प्लॉट जो वर्तमान मुखिया का है उसमें गिर गया जिसको लेकर दोनों पक्ष में बहस हुई और फिर वर्तमान मुखिया की ओर से पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की गई जिसमें तीन लोग घायल होगए जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है! वहीं पीड़ित पक्ष प्रेम कुमार सिंह ने कई गंभीर आरोप भी मुखिया पर लगाए हैं जो जांच का विषय है! वही पीड़ित पक्ष के द्वारा फायरिंग करने की भी बात सामने आ रही है जिसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है! मौके पर पतोर थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात की गई है!

Mr.M.H.Khan
Author: Mr.M.H.Khan

Editor in Chief

Leave a Comment

और पढ़ें