
दरभंगा जिला के हायाघाट थाना क्षेत्र के खराड़ी के बांध के समीप की बताई जा रही है जहां बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 8 से 9:00 बजे के बीच एक ही समुदाय के दो परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया जिसमें एक पक्ष रंजय कुमार सिंह का पक्ष है उसमें पांच लोग घायल हो गए चार लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हायाघाट में हुआ जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया वहीं एक नवीन कुमार सिंह जो गंभीर घायल है उनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है और उन्हें भर्ती कर लिया गया है!

वहीं प्रथम पक्ष रंजय कुमार सिंह ने मीडिया को बयान देते हुए आरोप लगाया कि जय कुमार सिंह को वह कुछ समय पूर्व आपसी संबंध पर तत्काल रहने के लिए अपनी जमीन दिए लेकिन जब वह बृहस्पतिवार की सुबह अपनी जमीन पर काम करने गए तो दूसरा पक्ष जय कुमार सिंह उसका विरोध किया ! पहले मजदूर को भगा दिया गया जब स्वयं रंजय कुमार सिंह काम करने पहुंचे तो उनके साथ गाली गलौज की गई और फिर दूसरे पक्ष के लोग लाठी ,डंडा से लैस होकर आए और रंजय कुमार सिंह के लोगों पर हमला कर दिए जीसमें से पांच लोग घायल हो गए हैं, एक नवीन कुमार सिंह गंभीर है जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है! रंजय कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी जमीन पर भूसाघर बनाने के लिए गए थे जिसको लेकर के विवाद हुआ! वही प्रथम पक्ष रंजय कुमार ने दावा किया कि इस मामले को लेकर कई बार वह थाना और CO का चक्कर लगा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट आदेश नहीं होने के कारण विवाद बढ़ता रहा है!

Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









