प्रेम प्रसंग में लड़की को भागने को लेकर समाजसेवी के हस्तक्षेप पर लड़का पक्ष ने समाजसेवी अब्दुल सादिक पर किया हमला, समाज सेवी सादिक उर्फ राजू घायल अवस्था में पहुंच DMCH

दरभंगा जिला के सिमरी थाना अंतर्गत अरई नया टोला की बताई जा रही है जहां शाम के समय अब्दुल सादिक उर्फ राजू जो पैसे से शिक्षक है और समाजसेवी भी है! अब्दुल सादिक उर्फ राजू के चाचा ने बताया कि अब्दुल सादिक उर्फ राजू अपने मोहल्ले के कैफ नामक एक युवक जो मधुबनी जिला से एक लड़की को भगाकर लाया था ! इसी मामला को शांत करने पहुंचा और लड़की को समझा बुझाकर लड़की को उसके मायके भेज दिया लेकिन फिर पुनः मोहम्मद कैफ लड़की के गांव मधुबनी पहुंचा जहां स्थानीय लोगों ने लड़का को बांध दिया ! इसकी सूचना पाकर समाजसेवी अब्दुल सादिक उर्फ राजू मधुबनी से किसी प्रकार लड़का को बचाकर घर लाया और शादी विवाह की दोनों की बात शुरू कर दी! इसी बीच लड़की के पिता का फोन आया उन्होंने अपनी बेटी का शादी उस लड़के से करने से इनकार कर दिया! इसी दरमियान जब समाजसेवी अब्दुल सादिक उर्फ राजू कहीं जा रहे थे तो पेट्रोल पंप के समीप जहां पर दूसरे पक्ष के लोगों का दुकान है समाजसेवी अब्दुल सादिक को घेर लेते हैं और परिवार के कई लोग मिलकर उनके साथ मारपीट करते हैं जिसमें अब्दुल सादिक का सर फट गया और हाथ में गंभीर चोट आई है! वही अब्दुल सादिक के चाचा मंजर आलम ने बताया कि उनके भतीजे का दुकान भी लूट लिया गया है! घटना की सूचना सिमरी थाना को दी गई थी! सिमरी थाना ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया है !ऐसा पीड़ित पक्ष का दवा है!

Mr.M.H.Khan
Author: Mr.M.H.Khan

Editor in Chief

Leave a Comment

और पढ़ें