
बेतिया:_ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी के आदेश के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने *अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार के नेतृत्व में* 27 फरवरी की देर रात से 28 फरवरी की सुबह तक सघन छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से कुल 75 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की और दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संन सरैया निवासी मनोज कुमार महतो के पुत्र निर्भय कुमार को एक मोटरसाइकिल के साथ घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसकी बाइक से 65 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने नौरंगाबाग में छापेमारी कर वीरू मालिक के पुत्र विकास कुमार के घर से 10 लीटर शराब जब्त की। यह पूरी कार्रवाई रात 2 बजे से सुबह 4 बजे के बीच संपन्न हुई। एसपी बेतिया के निर्देश पर जिले के अन्य थानों को भी अलर्ट किया गया है ताकि शराब के अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी पूरी कर ली है।
Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









