24 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित महा रैली की सफलता के लिए CPIM की बैठक

दरभंगा:_ 24 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित महा रैली की सफलता के लिए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीआई(एम) बहेरी लोकल कमेटी की बैठक पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में बहेरी लोकल कमेटी के सचिव अरविंद लाल देव ने संगठन एवं आंदोलन से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में पार्टी सदस्यों के नवीकरण, नए सदस्यों की भर्ती तथा जन संगठनों के साथ-साथ युवाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

बैठक में उपस्थित पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी श्याम भारती ने कहा कि मोदी सरकार देश में नफरत की राजनीति कर रही है। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को खेती में लागत के अनुसार दाम नहीं मिल रहा है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर अमल नहीं हो रहा है, जिससे खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है और कृषि संकट बढ़ रहा है। सरकार कॉरपोरेट के पक्ष में खड़ी है।

उन्होंने कहा कि आज भी बिहार से बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन हो रहा है। जिन गरीबों को राशन मिल रहा था, उनका नाम काटा जा रहा है। प्रधानमंत्री सम्मान योजना से नाम हटाया जा रहा है। किसानों को कृषि निबंधन में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र का एकमात्र उद्योग अशोक पेपर मिल वर्षों से बंद है। हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के बहेरी एवं हायाघाट प्रखंड में डिग्री कॉलेज नहीं होने से छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध तेजी से बढ़ रहा है। दरभंगा जिले में कई आपराधिक घटनाएं घटी हैं। गरीब, दलित एवं कमजोर वर्गों पर हमले तेज हुए हैं। फरवरी माह से ही कई जगहों पर चापाकल पानी देना बंद कर दिया है उन्होंने प्रत्येक पंचायत में कम से कम पांच चापाकल लगाने की मांग करते हुए

उन्होंने कहा की चारों श्रम अधिनियम वापस लिए जाएं, मनरेगा अधिनियम में किए गए बदलाव वापस लिए जाएं, कृषि एवं बिजली विधेयक 2025 वापस लिया जाए, आशा, ममता, आंगनवाड़ी एवं रसोइया कर्मियों को नियमित किया जाए तथा महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाई जाए। इन मांगों को लेकर 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की ओर से महा रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने बड़ी संख्या में दिल्ली चलने की अपील की।

बैठक में प्रस्ताव पारित कर अशोक पेपर मिल को अविलंब चालू करने, बहेरी एवं हायाघाट में डिग्री कॉलेज की स्थापना करने, महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाने तथा सभी को जमीन, शिक्षा, रोजगार और आवास देने सभी पंचायत में काम से कम पांच चापाकल लगाने की मांग की गई।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल चौधरी, बहेरी लोकल सचिव अरविंद लाल देव, मनोज यादव, बैजनाथ पासवान, रामप्रसाद दास मोहम्मद सुल्तान रामानंद यादव परमानंद यादव रामचंद्र राम दुर्गा देवी आदि ने संबोधित कियाउपस्थित थे।

Mr.M.H.Khan
Author: Mr.M.H.Khan

Editor in Chief

Leave a Comment

और पढ़ें