धनतेरस पर सुरक्षा चाक-चौबंद: एसएसपी शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में वैशाली पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

हाजीपुर:_धनतेरस पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वैशाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में हाजीपुर शहरी क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया।
एसएसपी के निर्देशानुसार हाजीपुर शहर के साथ-साथ जिले के सभी थाना क्षेत्रों में भी संबंधित थानों की पुलिस टीमों ने सशस्त्र बलों के साथ अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च किया।
मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बाजारों का सघन भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से आम नागरिकों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर त्योहार को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। वैशाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें