पटना:_राजधानी पटना से सटे मनेर में शुक्रवार सुबह हुए एनकाउंटर को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थिति को संभालने और परिजनों की चिंताओं को दूर करने के लिए पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती की मौजूदगी में पश्चिमी एसपी चंद्र प्रकाश ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान पश्चिमी एसपी ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए स्पष्ट कहा कि पूरे घटनाक्रम की प्रॉपर और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
इस मुठभेड़ के दौरान स्थानीय थानाध्यक्ष के बाएं हाथ में गोली लगी है, जिनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं पुलिस और कथित अपराधियों के बीच हुई इस क्रॉस फायरिंग में लगभग तीन लोगों के जख्मी होने और हताहत होने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, जबकि पुलिस के आला अधिकारी पूरे मामले की तहकीकात में जुटे हैं।

Author: Mr.M.H. Khan










