प्रशांत किशोर का भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पर कड़ा प्रहार बलिराजगढ़ घटना के अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी हेतु डीएम ने की बैठक, वर्कप्लान के अनुरूप मिशन मोड मे छापेमारी तेज करने का निर्देश गैस लीकेज से घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट में युवक झुलसा रविन्द्र कुमार शर्मा “ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन” के राष्ट्रीय सचिव और बिहार-झारखंड के संयोजक मनोनीत RAMP योजना के अंतर्गत जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा में निर्यात जागरूकता कार्यशाला आयोजित पांच माह से मानदेय लंबित रहने पर ग्रामीण आवास कर्मियों में गहरा आक्रोश, दीपावली एवं छठ महापर्व से पूर्व भुगतान की मांग

गैस लीकेज से घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट में युवक झुलसा

 


बेतिया:_ पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपकड़ी गांव में बुधवार, 4 नवंबर 2026 की सुबह गैस लीकेज के कारण एक घर में आग लग गई। यह घटना ग्राम रानीपकड़ी, पंचायत पिपरा पकड़ी, वार्ड संख्या-43 में बिनोद महतो के घर में हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गई। घटना की सूचना सुबह 8:50 बजे मिली। सूचना मिलते ही मझौलिया थाना की एमटी गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। पुलिस टीम की तत्परता से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
इस घटना के दौरान गैस सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया, जिससे यूनिस आलम (20 वर्ष) नामक युवक घायल हो गए। चिकित्सकों के अनुसार, युवक लगभग 35 से 36 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें