
दरभंगा :- उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत बिहार के 16 जिलों में एक दिवसीय निर्यात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 04 नवम्बर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा में एक दिवसीय निर्यात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें जिले के उद्यमियों ने भाग लिया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के उद्यमियों एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को निर्यात प्रक्रिया, निर्यात संबंधी आवश्यक औपचारिकताओं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार की संबंभावनायों तथा निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं के प्रति जागरूक करना,इसके माध्यम से स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने तथा अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता श्रीमती सुरूची कुमारी, प्रभारी महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा, ने की। कार्यक्रम में *श्री विकास कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), भारतीय स्टेट बैंकः श्री धीरज कुमर, श्री विद्यानंद डाक निर्यात, दरभंगा अनुमंडलः तथा श्री ऋषु राज, निर्यात सलाहकार RAMP, पटना* सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों ने सहभागिता की।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, के द्वारा Export Promotion Mission एवं निर्यात के क्षेत्र में DGFT, APEDA तथा EPCH की भूमिका के संबंध में विस्तापूर्वक चर्चा की।
जिला अग्रणी प्रबंधक के द्वारा उपस्थित उद्यमियों एवं सम्भावित निर्यातकों के साथ बैंकों की सहभागिता एवं होनेवाली समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई साथ ही उसका समाधान भी बताया गया।
डाक निर्यात पदाधिकारी, डाक विभाग, दरभंगा के द्वारा डाक निर्यात केन्द्र के माध्यम से निर्यात हेतु दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इसके अन्तर्गत GST का 100% प्रतिपूर्ति, Logistic सहायता, Fast Pick Up एवं अन्य सुविधाएँ महत्वपूर्ण है।
निर्यात सलाहकार, RAMP, पटना के द्वारा PPT के माध्यम से उद्यमियों को निर्यात के क्षेत्र में आगे आने को प्रेरित किया तथा खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाईल एवं हैन्डीक्राफ्ट के क्षेत्र में निर्यात हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उद्यमियों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करने, बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने तथा उपलब्ध निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य जिले के MSME क्षेत्र को सशक्त बनाना, स्थानीय उत्पादों की बाजारों तक पहुंच बढ़ाना तथा उद्यमियों को वैश्विक व्यापार के अवसरों से जोड़ना है।
RAMP योजना के अंतर्गत आयोजित यह कार्यशाला दरभंगा जिलो में उद्यमिता विकास एवं निर्यात संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे जिले के उद्यमियों को निर्यात संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा अपने व्यवसाय को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित करने में सहायता मिलेगी।
Author: Mr.M.H. Khan











