मदरसा बोर्ड अध्यक्ष की भाषा पद की गरिमा के खिलाफ: इंसाफ मंच

दरभंगा :_ इंसाफ मंच राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज द्वारा एक मौलाना साहब के साथ कथित अभद्र व्यवहार तथा दाढ़ी-टोपी को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने मांग की कि सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करे। सलीम परवेज सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपने व्यवहार में सुधार करें। बेहतर होगा कि वे पद की गरिमा को देखते हुए स्वयं पद छोड़ दें। अन्यथा इंसाफ मंच लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने को मजबूर होगा।
Author: Mr.M.H. Khan










