प्रशांत किशोर का भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पर कड़ा प्रहार बलिराजगढ़ घटना के अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी हेतु डीएम ने की बैठक, वर्कप्लान के अनुरूप मिशन मोड मे छापेमारी तेज करने का निर्देश गैस लीकेज से घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट में युवक झुलसा रविन्द्र कुमार शर्मा “ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन” के राष्ट्रीय सचिव और बिहार-झारखंड के संयोजक मनोनीत RAMP योजना के अंतर्गत जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा में निर्यात जागरूकता कार्यशाला आयोजित पांच माह से मानदेय लंबित रहने पर ग्रामीण आवास कर्मियों में गहरा आक्रोश, दीपावली एवं छठ महापर्व से पूर्व भुगतान की मांग

सागर पोखरा और MJK कॉलेज मार्ग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हड़कंप

 

बेतिया:_पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय के सागर पोखरा और एमजेके कॉलेज रोड के समीप मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया。 शहर को जाम से मुक्ति दिलाने और सड़क चौड़ीकरण के काम को गति देने के लिए पावर हाउस चौक से लेकर सागर पोखरा चौक तक सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

भारी पुलिस बल के साथ उतरीं सीओ

सड़क किनारे अवैध कब्जों को हटाने के लिए अंचल अधिकारी (सीओ) पल्लवी कुमारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। किसी भी प्रकार के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जैसे ही नगर निगम और प्रशासन का बुलडोजर गरजना शुरू हुआ, दुकानदारों और अवैध कब्जाधारियों के बीच हड़कंप मच गया。

दुकानदारों को मिला था अल्टीमेटम

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस मार्ग पर लंबे समय से नाले और सड़क की जमीनों पर अवैध रूप से शेड, जाफरी और दुकानें लगा ली गई थीं, जिससे कॉलेज आने-जाने वाले छात्रों और स्थानीय लोगों को हर दिन भारी जाम का सामना करना पड़ता था। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार खुद ही अपना सामान समेटते नजर आए, तो वहीं कुछ अपनी दुकानों को बचाने की गुहार लगाते दिखे।

अब तेजी से होगा सड़क चौड़ीकरण

प्रशासन ने साफ किया है कि सागर पोखरा और कॉलेज क्षेत्र को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा ताकि मुख्य मार्ग को चौड़ा किया जा सके। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है, हालांकि उनका यह भी कहना है कि दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए प्रशासन को नियमित निगरानी रखनी होगी।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें