दिल्ली के रामलीला मैदान में दिखा ऐतिहासिक जनसैलाब :_डॉ मुन्ना खान

दरभंगा:_ दिल्ली के रामलीला मैदान में दिखा ऐतिहासिक जनसैलाब बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रदेश महासचिव, डॉ. मुन्ना खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया के अगर लोकतंत्र में सड़के सुनी हो जाए तो सत्ता पर काबिज सत्ताधारी हिटलर बन जाते हैं। आज वर्षो बाद लोकतंत्र की आवाज़ दिल्ली की सड़कों पर सुनाई दी।

उन्होंने कहा आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में राहुल गांधी जी के आह्वान पर आयोजित विशाल जन आंदोलन में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है देश की जनता जाति धर्म में अब नहीं बटेगी बोलकी देश की जनता अपने संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अब पूरी मजबूती से खड़ी रहकर सड़क पर लड़ाई भी करेगी। दिल्ली स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान से कनॉट प्लेस और मिंटो रोड तक चारों तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कांग्रेस सेवादल के साथियों एवं इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आया।

साथ ही आम जनता की भी भारी भीड़ की मौजूदगी को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है इस ऐतिहासिक मार्च में लगभग 13 लाख से अधिक लोग शामिल हुए होंगे। विशाल जन आंदोलन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग और चुनाव आयोग की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की आवाज बुलंद की गई। दिल्ली की सड़कों ने संदेश पूरे देश को दिया न संविधान से समझौता, न वोट के अधिकार से समझौता होगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा की यह लड़ाई और मजबूती से जारी रहेगी।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें