कृतिका झा बनीं बिग डांस प्रतियोगिता सीजन-2 की फर्स्ट रनर-अप

अभिनेता-कोरियोग्राफर सुशांत पुजारी ने ट्रॉफी देकर किया सम्मानित


पंचकूला के एटीएएम ऑडिटोरियम में रविवार, 25 अक्टूबर को आयोजित Big Dance Competition Season 2 के ग्रैंड फिनाले में कृतिका झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया। बॉलीवुड अभिनेता, डांसर एवं कोरियोग्राफर सुशांत पुजारी ने उन्हें ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कृतिका हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित लकी डांस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने डांस गुरु लकी सर के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया। कृतिका की इस उपलब्धि से परिवार, गुरु और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता युवा कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें