अपहरण का आरोप गांव के ही एक युवक सूरज कुमार सिंह पर अपहृत लड़की का भाई ने लगाया

एक सप्ताह बीतने के बाद भी स्थानीय थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने खटखटाया SSP का दरवाजा
दरभंगा :_ जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जहां 17 अक्टूबर की शाम लगभग शाम 6 बजे एक नाबालिक लड़की अपने घर से पूजा करने लिए निकली और फिर वह वापस घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने सुबह सवेरे अगले दिन 18 अक्टूबर को बहादुरपुर थाना में एफआईआर दर्ज करवाया और FIR में गांव के ही युवक सूरज कुमार सिंह पर नाबालिग लड़की को अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया गया ! वही अपहृत लड़की का भाई ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि उसकी बहन का अपहरण सूरज कुमार सिंह ने किया है तो वे लोग सूरज कुमार सिंह के घर पहुंचे तब सूरज कुमार सिंह के घर के कई लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज किया और कहा कि तुम्हारी बहन को अगवा कर लिये हैं तुमको जो करना है वह कर लो! अपहृत लड़की के भाई का कहना है कि उन्होंने और उनके एक मित्र ने सूरज कुमार सिंह को उनकी बहन को अपहरण करते हुए देखा है और दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द लड़की की बरामदगी की गुहार लगाया है! वही परिवार के लोगों को आशंका है कि कहीं उनकी बहन के साथ कोई दूसरी अप्रिय घटना न घट जाए!
Author: Mr.M.H. Khan










