सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन

 

अक्टूबर माह का थीम :- स्वच्छ एवं हरित ग्राम पंचायत (थीम-5)

माननीय प्रधानमंत्री के मन की बात का प्रसारण किया गया।

बेतिया। पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों, ग्राम सभा के सदस्यों, महिलाओं, युवाओं एवं अन्य हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनके बीच विकास संबंधी मुद्दों पर सार्थक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 25.10.2026 को पश्चिम चम्पारण जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंचायत कार्यालय यथा पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, एवं सामुदायिक भवनों में पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे अपराह्न तक आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं से सभी ग्रामीणों को अवगत कराया गया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री के मन की बात का 139 वाँ संस्करण का प्रसारण किया गया। जिसे ग्राम सभा के द्वारा श्रवण किया गया।

पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के अक्टूबर माह का थीम
स्वच्छ एवं हरित ग्राम पंचायत है। इसका विजन ऐसे ग्राम पंचायत का निर्माण करना जो स्वच्छ, हरित, प्रदूषण-मुक्त एवं पर्यावरण के अनुकूल हो। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, जैव विविधता का संवर्धन, स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूल एवं सतत् विकास सुनिश्वित करना इसका प्रमुख उदेश्य है।

इस अवसर पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों से विकास संबंधी सुझाव एवं आकांक्षाएं प्राप्त की गईं। इन सुझावों की सूची तैयार कर निश्चय पोर्टल पर अपलोड की जा रही है, ताकि संबंधित विभागों के समन्वय से समयबद्ध निष्पादन किया जा सके।

माननीय मुखिया मियापुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बैरिया के द्वारा प्रखंड बैरिया, ग्राम पंचायत मियापुर के पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया गया। उन्होंने बताया कि पंचायत विकास दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा पंचायतों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं सशक्त बनाना है। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम ग्रामीणों को विकास प्रक्रिया से सीधे जोड़ने का प्रभावी मंच उपलब्ध कराता है। इससे पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के साथ-साथ ग्रामीणों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने में सहायता मिलती है।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें