जिला अग्निशमालय पदाधिकारी एवं कर्मचारियों विभिन्न पूजा पंडालो का निरीक्षण। गोपालगंज ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU का छापा, 16 साल की सेवा में 3.12 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा मोतीहारी एसपी की समीक्षा बैठक बिहार में कानून-व्यवस्था पर CM सम्राट का सख्त रुख: CM आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत आला पुलिस अधिकारी तलब एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा का बड़ा एक्शन बिधायक पे सिकंजा के बाद अब,मुजफ्फरपुर में जमीन घोटालेबाज मुसहरी CO महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

मोतीहारी एसपी की समीक्षा बैठक

मोतिहारी,एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में आज पुलिस अधीक्षक के समीक्षा बैठक कार्यालय में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी…अपराध गोष्ठी में एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश…जिले के कुछ थानाध्यक्षों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों से सख्त एक्शन में है एसपी स्वर्ण प्रभात…पुलिसिया कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी की चेतावनी अपने कार्य में करे सुधार नहीं तो अब सिर्फ निलंबित नहीं बल्कि होगी कठोर कार्रवाई…

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी सभी थानाध्यक्ष को दिया निर्देश की शराब माफियाओ,भू माफियाओं,अपने अपने गांव, शहर , मुहल्ले में ग़लत गतिविद्योंयो में संलिप्त सभी तरह के व्यक्तियों पर रखे कड़ी नजर…

आम जनता की शिकायतो पर जल्द से जल्द करे उचित कार्यवाही,और जनता को परेशान करने वाले व्यक्तियों पर करे कड़ी कार्यवाई…

1. आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

2. सभी लंबित कांडों का ससमय निष्पादन करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान सुनिश्चित करने तथा अनुसंधान में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया गया।

3. गंभीर एवं महत्वपूर्ण कांडों की नियमित समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

4. क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए नियमित, प्रभावी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

5. वाहन जांच अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन जांच तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

6. पासपोर्ट सत्यापन एवं चरित्र सत्यापन से संबंधित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

7. अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाते हुए संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध कठोर एवं नियमानुकूल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

8. लंबित वारंट, कुर्की-जब्ती एवं अन्य न्यायालयीय आदेशों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

9. डायल-112 के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई तथा CCTNS से संबंधित कार्यों का प्रभावी एवं ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

10. मद्यनिषेध अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर छापामारी करते हुए प्रभावी कार्रवाई करने तथा शराब तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

11. पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के माध्यम से छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए महिला सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया।

12. बीते माह के लंबित कांडों, वारंट निष्पादन, अवैध बालू खनन के विरुद्ध की गई कार्रवाई एवं गश्ती व्यवस्था की थाना स्तर पर गहन समीक्षा करते हुए कमियों को चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, लंबित कांडों के निष्पादन एवं आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के लिए सभी थानाध्यक्षों एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों एवं प्रदर्शन का निरंतर मूल्यांकन किया जा रहा है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि कार्य में लापरवाही, शिथिलता अथवा अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें