जिला अग्निशमालय पदाधिकारी एवं कर्मचारियों विभिन्न पूजा पंडालो का निरीक्षण। गोपालगंज ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU का छापा, 16 साल की सेवा में 3.12 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा मोतीहारी एसपी की समीक्षा बैठक बिहार में कानून-व्यवस्था पर CM सम्राट का सख्त रुख: CM आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत आला पुलिस अधिकारी तलब एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा का बड़ा एक्शन बिधायक पे सिकंजा के बाद अब,मुजफ्फरपुर में जमीन घोटालेबाज मुसहरी CO महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU का छापा, 16 साल की सेवा में 3.12 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा

 

पटना/गोपालगंज: _ बिहार के गोपालगंज में पदस्थापित अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरी पाण्डेय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विशेष निगरानी इकाई ने शुक्रवार को एक साथ कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी द्वारा पटना, गोपालगंज और रोहतास स्थित परिसरों में की गई सघन तलाशी के दौरान चल और अचल संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। शुरुआती आकलन के मुताबिक, अधिकारी के पास कुल 3 करोड़ 12 लाख 47 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति होने के साक्ष्य मिले हैं, जिसमें से करीब ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति को ज्ञात वैध स्रोतों से लगभग 135 प्रतिशत अधिक आंका गया है।
तलाशी के दौरान जांच टीम को 35 बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनमें भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। इन खातों में कुल 1 करोड़ 49 लाख 17 हजार 400 रुपये जमा होने का ब्योरा सामने आया है। इसके साथ ही करीब 8.5 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट, एलआईसी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसियों समेत अडानी पावर, हबटाउन और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयर व म्यूचुअल फंड में बड़े पैमाने पर किए गए निवेश के कागजात भी जब्त किए गए हैं।
अचल संपत्तियों की पड़ताल में पटना, वाराणसी, सासाराम और रोहतास में खरीदी गई लगभग एक दर्जन जमीन और फ्लैट से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 32 लाख रुपये आंकी गई है। इन संपत्तियों में पटना के रूपसपुर थाना अंतर्गत भवानी सिटी अपार्टमेंट का फ्लैट भी शामिल है। ये संपत्तियां अधिकारी, उनके पति और पुत्र के नाम पर दर्ज बताई गई हैं। इसके अलावा आवास से करीब 1 लाख 85 हजार रुपये नकद और 32 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण मिलने की जानकारी भी सामने आई है।
वर्ष 2010 में बिहार प्रशासनिक सेवा में आईं राजेश्वरी पाण्डेय की लगभग 16 वर्षों की नौकरी के दौरान पटना स्थित फ्लैट, गोपालगंज स्थित सरकारी आवास व कार्यालय तथा रोहतास के करगहर स्थित पैतृक आवास पर एसवीयू की टीमों ने घंटों छानबीन की। गोपालगंज स्थित आवास और कलेक्ट्रेट कार्यालय में करीब सात घंटे तक सघन तलाशी चली। विशेष निगरानी इकाई के अनुसार, जब्त किए गए सभी वित्तीय दस्तावेजों, निवेशों और संपत्तियों का अंतिम मूल्यांकन जारी है और विस्तृत जांच के बाद इस आंकड़े में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें