जिला अग्निशमालय पदाधिकारी एवं कर्मचारियों विभिन्न पूजा पंडालो का निरीक्षण। गोपालगंज ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU का छापा, 16 साल की सेवा में 3.12 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा मोतीहारी एसपी की समीक्षा बैठक बिहार में कानून-व्यवस्था पर CM सम्राट का सख्त रुख: CM आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत आला पुलिस अधिकारी तलब एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा का बड़ा एक्शन बिधायक पे सिकंजा के बाद अब,मुजफ्फरपुर में जमीन घोटालेबाज मुसहरी CO महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

बिहार में कानून-व्यवस्था पर CM सम्राट का सख्त रुख: CM आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत आला पुलिस अधिकारी तलब

 


​पटना:_बिहार में हालिया आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। राज्य में विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर एक आपातकालीन उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें डीजीपी, मुख्य सचिव समेत गृह विभाग और पुलिस महकमे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी तलब किए गए।
​बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों की क्लास लगाई और दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने संवेदनशील जिलों में रात्रि गश्त बढ़ाने, फरार अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और संगठित अपराध तंत्र को पूरी तरह ध्वस्त करने का स्पष्ट निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत काम होगा और लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें