
मुजफ्फरपुर: _जिले में कानून का राज स्थापित करने और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए मशहूर तेजतर्रार एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के सख्त रुख से प्रशासनिक महकमे और भू-माफियाओं में भारी खलबली मच गई है। जमीन की हेराफेरी के बड़े मामले में त्वरित और बेबाक एक्शन लेते हुए मुजफ्फरपुर पुलिस ने मुसहरी के तत्कालीन अंचलाधिकारी महेंद्र शुक्ला को धर दबोचा। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने इस बड़ी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है।
जिले की कमान संभालने के बाद से अपराधियों और भ्रष्ट आचरण वाले तत्वों के खिलाफ लगातार कड़ा प्रहार कर रहे एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा की रणनीति का असर साफ दिख रहा है। पुलिस कप्तान की पैनी नजर और सख्त मॉनिटरिंग के चलते जमीन के इस बड़े फर्जीवाड़े में शामिल तत्कालीन सीओ पर शिकंजा कसा गया।
मामला अहियापुर थाना क्षेत्र से जुड़ी बेशकीमती जमीन के फर्जीवाड़े और सरकारी पद के दुरुपयोग का है, जिसमें धांधली सामने आने पर महेंद्र शुक्ला पहले निलंबित किए गए थे। निलंबन के बाद भी एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले की तह तक जाकर निष्पक्ष जांच के सख्त निर्देश दिए। पुलिस टीम ने महेंद्र शुक्ला को हिरासत में लेकर जब गहन पूछताछ की, तो गड़बड़ी से जुड़े पुख्ता सबूत सामने आ गए, जिसके आधार पर तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी की गई।
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के इस बड़े एक्शन ने यह साबित कर दिया है कि जिले में चाहे कितना भी प्रभावशाली अधिकारी हो या सिंडिकेट, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा जाएगा। कप्तान के इस कड़े कदम से जहां जमीन के अवैध धंधे में शामिल लोगों में दहशत का माहौल बन गया है, वहीं आम जनता पुलिस की इस निष्पक्ष कार्रवाई का स्वागत कर रही है।

Author: Mr.M.H. Khan










