जिला अग्निशमालय पदाधिकारी एवं कर्मचारियों विभिन्न पूजा पंडालो का निरीक्षण। गोपालगंज ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU का छापा, 16 साल की सेवा में 3.12 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा मोतीहारी एसपी की समीक्षा बैठक बिहार में कानून-व्यवस्था पर CM सम्राट का सख्त रुख: CM आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत आला पुलिस अधिकारी तलब एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा का बड़ा एक्शन बिधायक पे सिकंजा के बाद अब,मुजफ्फरपुर में जमीन घोटालेबाज मुसहरी CO महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

 

पटना:_ प्रदेश में कानून का राज पूरी सख्ती से स्थापित करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को राज्यभर में विधि-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के सख्त निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार अपराध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और इसका असर ज़मीनी स्तर पर दिखना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि असामाजिक और आपराधिक तत्वों के विरुद्ध बिना किसी दबाव के कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बने।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सुशासन, सुरक्षा और न्याय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और हर हाल में जनता को त्वरित व निष्पक्ष न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें