बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा के संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार झा ने ठोका ताल लोकवार्ता के बैनर तले ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ का तीसरा कार्यक्रम आयोजित बिना नोटिस आयुष चिकित्सकों के क्लिनिको मे छापामारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा नीम संगठन-डा सुमित कुमार,जिला अध्यक्ष। आशा फैसलिटेटर संघ एटक की बैठक में उठा हक और सम्मान का मुद्दा, 30 दिन के भुगतान समेत कई मांगों पर जोर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी। 2674 विद्यालयों में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले।

इंसाफ मंच कार्यकताओं की बैठक सम्पन्न, नफरत उन्मादी राजनीति के खिलाफ प्रतिरोध तेज करेंगे _ नेयाज अहमद 

नफरत उन्मादी राजनीति के खिलाफ प्रतिरोध तेज करेंगे _ नेयाज अहमद 

शिवधारा बाजार समिति (दरभंगा):_इंसाफ मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक बाजार समिति के लकी ट्रेडर्स के कार्यालय में मो शौकत व मोo सरफराज अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में मोदी-योगी- सम्राट राज में दलितों -अकलियतों पर सत्ता संरक्षित बढ़ते अपराध पर आक्रोश जाहिर किया गया। बैठक में पत्रकार सीमाब अख्तर की हुई गिरफ्तारी की निंदा करते हुए अविलंब रिहा करने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि नफ़रत उन्माद के खिलाफ छात्र नौजवानों के आंदोलन ने देश को दिशा दिया हैं। जेन -जी आंदोलन का अभिनंदन करते हुए नेयाज अहमद ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश का दायरा बढ़ता जा रहा हैं। बैठक में अकलियतों पर सत्ता सरकार के बढ़ते हमले के खिलाफ दरभंगा में प्रतिरोध संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मो शौकत, मो जमशेद आलम, मो फजल मदनी, डॉ लक्ष्मण पासवान, कुर्बान नदाफ, मो सज्जाद, ललन पासवान, सरफराज अंसारी, धनराज साह और रंजन प्रसाद सिंह आदि शामिल थे!

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें