एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

दरभंगा, 06 सितंबर 2026 -जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने आज शहर में चल रहे एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया।

 

उन्होंने होली क्रॉस स्कूल एवं म्यूजियम गुमटी के समीप चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के अभियंताओं से कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, कार्य की गति, स्थल पर उपलब्ध संसाधनों तथा निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अभियंताओं एवं संवेदक से विस्तृत जानकारी ली।

 

जिलाधिकारी ने उपस्थित अभियंताओं एवं संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तीव्र गति से पूर्ण कराया जाए।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी, कार्यपालक मजिस्ट्रेट मो० सज्जाद, संबंधित अभियंता गण, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें