बिहार पुलिस के दारोगा सूरज भूषण की बुधवार- गुरुवार की डेढ़ बजे रात एक सड़क दर्घटना में मौत हो गई। सूरज कुमार मूल रूप से बिहारशरीफ के रहने वाले थे और वर्तमान में टाउन थाना में पदस्थापित थे। हादसे में बाइक पर सवार दूध विक्रेता भी जख्मी हो गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की रात करीब 1:30 बजे एसआई सूरज बाइक से दूध विक्रेता सागर कुमार को बैठाकर बेलटिकर गांव पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान गांधी चौक से आगे पोस्ट ऑफिस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दारोगा सूरज कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूध विक्रेता का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।
Author: Darpan 24 News










