रबी अभियान के तहत पश्चिम चम्पारण में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई, 14 दुकानें निलंबित।

123 उर्वरक प्रतिष्ठानों में की गई सघन छापेमारी, 15 में मिली अनियमितता।

जमाखोरी, कालाबाजारी एवं उर्वरक की तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त, मिशन मोड में जारी रहेगी जांच।

जिले में यूरिया, डीएपी सहित सभी प्रमुख उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध।

रबी 2026 अभियान के तहत किसानों को निर्धारित दर पर सुगमतापूर्वक उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उर्वरक की जमाखोरी, कालाबाजारी एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विभागीय निर्देश के आलोक में दिनांक 01 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक मिशन मोड में जिले के विभिन्न खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 123 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें 15 प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाई गई। इनमें से 14 उर्वरक प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक प्रतिष्ठान से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

जिला कृषि विभाग द्वारा सभी कृषि समन्वयकों, प्रखंड कृषि पदाधिकारियों, अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय कृषि निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि उर्वरक की जमाखोरी, कालाबाजारी, तस्करी अथवा अन्य किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें। उर्वरक वितरण एवं उपलब्धता की नियमित निगरानी करने का भी निर्देश दिया गया है।

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में विभिन्न उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। वर्तमान उपलब्धता इस प्रकार है—

● यूरिया – 23,731.82 मीट्रिक टन
● डीएपी – 9,306.550 मीट्रिक टन
● एनपीके – 14,270.195 मीट्रिक टन
● एमओपी – 7,943.543 मीट्रिक टन
● एसएसपी – 7,955.125 मीट्रिक टन

उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे रबी फसल की आवश्यकता एवं वास्तविक खपत के अनुसार ही यूरिया का उपयोग करें। उर्वरकों का अनावश्यक भंडारण नहीं करें तथा रासायनिक खाद का उपयोग यथासंभव संतुलित एवं कम मात्रा में करें।

साथ ही, डीएपी के विकल्प के रूप में टीएसपी, एसएसपी एवं एनपीके (20:20:0:23 तथा 32:32:16) जैसे उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इनके संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग से बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण फसल उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

उर्वरक की उपलब्धता, वितरण एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष गठित किए गए हैं।

जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष
मोबाइल नंबर: 7033929702

अनुमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष

● अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बेतिया – 9031645723
● अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, नरकटियागंज – 9031645720
● अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बगहा – 8340456058

प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष

प्रखंड-संपर्क नंबर |

★ठकराहा-9031645743
★मझौलिया-9031645725
★सिकटा-9031645732
★लौरिया-9031645734
★बेतिया-9661892055
★रामनगर-9031645738
★योगापट्टी-9031645728
★मैनाटांड़- 9031645733
★नरकटियागंज-9031645730
★गौनाहा-9031645731
★मधुबनी-9031645745
★नौतन-9031645726
★बगहा-02-9031645737
★बगहा-01-9031645736
★पिपरासी-9031645740
★भितहा-9031645744
★बैरिया-9031645727
★चनपटिया-9031645729

जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया गया है कि जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा उनकी सुविधा और हितों की रक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें