मोतिहारी:_सीबीआई ने डाक अधीक्षक एसएस सुमन को कथित तौर पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने महली पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी राहुल झा से रिलीविंग के नाम पर रकम मांगी थी। शिकायत पर सीबीआई टीम ने डाकघर में जाल बिछाया। राहुल झा से रुपये लेते ही अधिकारियों ने एसएस सुमन को पकड़ लिया। कार्रवाई में कर्मचारी अभिषेक को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों को पूछताछ सर्किट हाउस ले जाया गया। सीबीआई कार्यालय की जांच कर रही है। अन्य ठिकानों पर भी जांच जारी है।

Author: Mr.M.H. Khan










