बेतिया में डीएम तरनजोत सिंह का बड़ा एक्शन,लापरवाह कनीय अभियंता पर गिरी गाज, संविदा समाप्त करने का फरमान! मोतिहारी में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त बिहार राज्य संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल परिषद के क्रियाशील होने से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती : स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत पटना में सात फल एवं सब्जी दुकानों की जाँच, फल और सब्जियों के नमूने लिए गए पटना की बाजार समिति में सात फल प्रतिष्ठानों की जांच, दो दुकानों से केले के नमूने लिए गए पर्व-त्योहारों से पूर्व मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 513 लीटर विदेशी शराब बरामद

बेतिया में डीएम तरनजोत सिंह का बड़ा एक्शन,लापरवाह कनीय अभियंता पर गिरी गाज, संविदा समाप्त करने का फरमान!

सहयोग पोर्टल पर फर्जीवाड़ा और जनता को गुमराह करने वाले जेई श्यामबाबू राय के काम पर तत्काल रोक

बेतिया (पश्चिम चम्पारण):_ जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की सख्त कार्यशैली और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का बड़ा असर एक बार फिर देखने को मिला है। सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं में पलीता लगाने और वरीय अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने वाले मझौलिया प्रखंड के कनीय अभियंता श्यामबाबू राय पर प्रशासन का डंडा ऐसा चला है कि पूरे जिले के भ्रष्ट और लापरवाह कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मझौलिया प्रखंड में संविदा पर तैनात कनीय अभियंता श्यामबाबू राय ने सरकारी कार्यप्रणाली को मजाक समझ लिया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने ‘सहयोग शिविर’ और ‘सहयोग पोर्टल’ पर आई आम जनता की शिकायतों का समय पर और गंभीरता से निपटारा नहीं किया। हद तो तब हो गई जब उन्होंने बिना स्थलीय जांच किए ही गलत, तथ्यहीन और भ्रामक रिपोर्ट लगाकर वरीय अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की।
*प्रशासन की छवि धूमिल करने की कोशिश पड़ी भारी*
डीएम के प्रतिवेदन में इस बात का साफ जिक्र किया गया कि श्यामबाबू राय के इस संवेदनहीन रवैये से न केवल प्रशासन की छवि धूमिल हो रही थी, बल्कि आम जनता के बीच सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति अविश्वास भी पैदा हो रहा था।
तत्काल प्रभाव से काम पर रोक, नौकरी से बर्खास्तगी का आदेश
जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की सख्त रिपोर्ट के बाद बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 10 नवंबर 2026 को एक कड़ा आदेश जारी कर दिया है। पहले उन्हें निलंबित किया गया था, लेकिन संविदा कर्मी होने की पुष्टि के बाद विभाग ने अपने पूर्व के आदेश में संशोधन करते हुए श्यामबाबू राय के कार्य करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इतना ही नहीं, नियोक्ता प्राधिकार को यह सख्त निर्देश भी जारी कर दिया गया है कि उनका संविदा नियोजन तुरंत समाप्त किया जाए*।
डीएम तरनजोत सिंह की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि पश्चिम चम्पारण में अब कागजी खानापूर्ति और जनता की शिकायतों से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं है।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें