गन्ना का मूल्य 650 रुपए घोषित करे बिहार सरकार–प्रभुराज

 

पटना:_बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने बिहार में गन्ना का मूल्य 650 रुपए प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की है।उन्होंने बताया कि सत्र 2025–26 में बिहार सरकार किसानों के साथ धोखा देते हुए मात्र 10 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की।वह भी गन्ना उत्पादक किसानों को नहीं दिया गया।
इस साल नेपाल में भारी तबाही के चलते बिहार के अनेक जिलों में भारी फसल का नुकसान हुआ है। पश्चिम चंपारण ,पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, समस्तीपुर, सीतामढ़ी ,सिवान ,सारण जो मुख्य रूप से गन्ना का क्षेत्र है। उसमें गन्ना फसल की जबरदस्त बर्बादी हुई है। किसानों का कमर टूट रहा है। लेकिन बिहार सरकार द्वारा गन्ना किसानों को नुकसान के अनुपात में हर्जाना नहीं दिया जा रहा है ।अगर यही स्थिति बिहार सरकार की रही तो बिहार से गन्ने की खेती समाप्त हो जाएगी ।उन्होंने कहा की सासामूसा, रिगा,चनपटिया, मोतीपुर, चकिया ,मोतिहारी, लोहट, सकरी, रैयाम आदि चीनी मिलों को अविलंब चालू किया जाए।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें