लदनियां BSU के लिए प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्राप्त, सुरक्षित रक्त प्रबंधन की मिली जानकारी

 

मधुबनी:_सदर अस्पताल, मधुबनी के ब्लड सेंटर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद लदनियां स्थित ब्लड स्टोरेज यूनिट (BSU) के लिए प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर ब्लड सेंटर, मधुबनी के MOIC डॉ. कुणाल सिंह ने प्रशिक्षणार्थी को प्रमाण-पत्र प्रदान किया।


प्रशिक्षण के दौरान रक्त भंडारण, सुरक्षित रक्त प्रबंधन तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही रक्त की सुरक्षा और मरीजों के हित में निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के पालन के महत्व से भी अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ने इसे केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि मानव सेवा और स्वास्थ्य सेवा के प्रति नई जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए मरीजों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें