भाकपा(माले) की जिला कमिटी बैठक आयोजित, जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने का निर्णय

 

खेग्रामस का जिला सम्मेलन 4 नवंबर को होगा आयोजित

स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान होगा तेज, स्कूलों की जांच-पड़ताल जारी

वरिष्ठ नेता स्वदेश भट्टाचार्य को दी गई श्रद्धांजलि

विधान परिषद चुनाव में भाजपा को हराने के लिए स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं के प्रति जताया आभ।

दरभंगा :_भाकपा(माले) की जिला कमिटी की एकदिवसीय बैठक शनिवार को भाकपा(माले) जिला कार्यालय में जिला सचिव बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। नेताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, पार्टी के प्रति समर्पण और जनपक्षधर राजनीति में उनके योगदान को याद किया।

बैठक में खेग्रामस (अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा) का जिला सम्मेलन आगामी 4 नवंबर को आयोजित करने पर विचार विमर्श किया है। सम्मेलन की सफलता के लिए व्यापक तैयारी करने तथा ग्रामीण मजदूरों, भूमिहीनों और गरीब परिवारों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। जिले में अब तक संगठन से नहीं जुड़ पाए गरीब परिवारों को 10 नवंबर तक खेग्रामस से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में ‘स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत जिले के सरकारी स्कूलों की जांच-पड़ताल जारी रहेगी। स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता, भवन एवं बुनियादी सुविधाओं, पढ़ाई की गुणवत्ता और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की पड़ताल कर शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने लाई जाएगी। पार्टी ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जनअभियान चलाने पर जोर दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि पार्टी जनता के बुनियादी सवालों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। गरीबों, भूमिहीनों और ग्रामीण मजदूरों को संगठित कर उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूत किया जाएगा। खेग्रामस के जिला सम्मेलन को सफल बनाने के साथ ही 10 नवंबर तक जिले के छूटे हुए गरीब परिवारों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की बदहाली दूर करने, शिक्षकों एवं बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ‘स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में भाजपा को हराने के लिए भाकपा(माले) ने मतदाताओं को धन्यवाद दिया हैं। साथ ही स्नातक क्षेत्र में भाकपा(माले) उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने वाले उम्मीदवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक में नेताओं ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के सवालों पर भाजपा की नीतियों का विरोध करने वाले मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। पार्टी इन मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी।

बैठक में वरिष्ठ नेता आर के साहनी, शनिचरी देवी, नेयाज अहमद, अभिषेक कुमार, पप्पू पासवान, अशोक पासवान, विनोद सिंह, नंदलाल ठाकुर, कामेश्वर पासवान भोला पासवान, रानी सिंह, राजेंद्र दास, संदीप कुमार चौधरी, राम विलाश मंडल, प्रो कल्याण भारती, सुरेंद्र पासवान, गंगा मंडल, नंदन सिंह, उमेश प्रसाद साह, प्रवीण यादव, पप्पू कुमार पासवान, अवधेश सिंह, धर्मेश यादव, केशरी यादव, बिश्नाथ, सुनील यादव, पासवान, हरि पासवान, संतोष जी, विनोद जी सहित कई लोग शामिल थे।

 

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें