
*औद्योगिक विकास एवं निवेश को बढ़ावा देने पर दिया जोर।*

बेतिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव-सह-बियाडा के प्रबंध निदेशक, नवीन कुमार, भा०प्र०से० ने आज औद्योगिक क्षेत्र कुमारबाग का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण, तरनजोत सिंह ने उनका स्वागत किया।
भ्रमण के दौरान सचिव ने औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं, औद्योगिक गतिविधियों एवं विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों के विकास, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में आवश्यक पहल पर जोर दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों का सुव्यवस्थित विकास राज्य में निवेश को बढ़ावा देने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। औद्योगिक आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ कर अधिकाधिक उद्यमियों को उद्योग स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं की स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान, औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार तथा निवेश के अनुकूल वातावरण विकसित करने की दिशा में तत्परतापूर्वक कार्य किया जाए।
Author: Sanjay Kumar Sahni







