
फर्स्ट फेज में पश्चिम चम्पारण जिले के 14,270 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में भेजे गए 9.98 करोड़ रुपये।*

*शेष प्रभावित परिवारों को भी शीघ्र मिलेगी राशि, की जा रही है प्रक्रिया।*
बेतिया। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज पटना स्थित संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बाढ़ प्रभावित परिवारों को आनुग्रहिक राहत की राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया। इस दौरान राज्य के 1.60 लाख बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में कुल 112.14 करोड़ रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की गई।
इसी क्रम में पश्चिम चम्पारण जिले के 14,270 बाढ़ प्रभावित परिवारों को फर्स्ट फेज में आज कुल 9.98 करोड़ रुपये की आनुग्रहिक राहत राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। इस सहायता से बाढ़ प्रभावित परिवारों को आपदा के कारण उत्पन्न कठिनाइयों से उबरने में आर्थिक मदद मिलेगी। शेष प्रभावित परिवारों को भी शीघ्र ही राशि का हस्तानांतरण करा दिया जाएगा। प्रक्रिया की जा रही है।
उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला स्तर पर एनआईसी सभागार में किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह जुड़े रहे। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), श्री अमरेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती रोचना माद्री तथा प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, श्रीमती नगमा तबस्सुम उपस्थित रहीं।
Author: Sanjay Kumar Sahni







