छात्र-युवा संसद को सफल बनाने के लिए वि वि में चला अभियान

 

दरभंगा, 18 अगस्त 2026:_ आगामी 20 अगस्त 2026 को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में आयोजित होने वाले “छात्र-युवा संसद” को सफल बनाने के लिए मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े सवालों को लेकर आयोजित छात्र-युवा संसद में बड़ी संख्या में भागीदारी करने की अपील की गई।

 

अभियान में RYA के राज्य उपाध्यक्ष संदीप कुमार चौधरी, कमरे आलम, आइसा नेता मिथिलेश कुमार, शम्स तबरेज़, एहसान शामिल रहे।

 

अभियान के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि आज देश और बिहार का नौजवान शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य को लेकर गंभीर संकट का सामना कर रहा है। शिक्षा व्यवस्था में लगातार बढ़ती फीस, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता तथा रोजगार के पर्याप्त अवसरों का अभाव युवाओं की बड़ी चिंता है। ऐसे सवालों पर छात्र-युवा समुदाय को संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने की जरूरत है।

 

उन्होंने कहा कि “NTA भंग करो, फीस वृद्धि पर रोक लगाओ और 7.5 CGPA की बाध्यता खत्म करो” जैसे सवालों को लेकर छात्र-युवा आंदोलन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही बिहार में बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया गया।

 

उन्होंने कहा कि आज नौजवानों को स्थाई रोजगार के बदले संविदा, ठेका प्रथा पर रोजगार दिया जा रहा है। जो नौजवानों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। संविदा आधारित रोजगार के खिलाफ भी आवाज को बुलंद करना होगा।

 

नेताओं ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे 20 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय चौरंगी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में आयोजित छात्र-युवा संसद में बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी समस्याओं और सवालों को मजबूती से उठाएं।

 

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें