नशा मुक्ति अभियान पर शपथ ग्रहण का आयोजन

 

बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार:_युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा एवं शक्ति का प्रतीक होते हैं। समाज तथा देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है तथा नशा मुक्ति भारत अभियान में हम आज यह शपथ लेते हैं कि न केवल अपने समुदाय परिवार ,मित्रों बल्कि स्वयं को नशे से दूर रखो ।बातें रामकुमार सत्यार्थी कार्यपालक अभियंता ,ग्रामीण कार्य विभाग बेतिया ने कार्यालय स्थित नशा मुक्त भारत अभियान शपथ ग्रहण के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि अपने जिले और अपने राज्य अपने देश को नशा मुक्त रखने और अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करूंगा इस मौके पर सहायक अभियंता राजन कुमार, शकुंत कुमार रजक, कनीय अभियंता सुनील कुमार चौबे, राजीव कुमार सिंह, नवीन भारती, सुजीत कुमार,टीएस आकाश कु सिंह प्रधान सहायक मोहम्मद मोतिउल्लाह, मोहम्मद जावेद अनवर, अविनाश कुमार, संजना कुमारी, चौधरी देवी आदि मौजूद रहे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें