बंद घर में फंदे से लटका हुआ मिला 18 वर्षीय मोनू कुमार सहनी का शव

 

परिवार वालों ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप 

 

परिजन का आरोप पुलिस के टॉर्चर के कारण मोनू कुमार ने आत्महत्या किया इसलिए पुलिस पर करेंगे मुकदमा दर्ज !

 

चोरी वाली मोबाइल का प्रयोग करने और केस से नाम हटाने के नाम पर मांगी जा रही थी पुलिस के द्वारा मोटी रकम

दरभंगा:_ जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खराजापुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 की बताई जा रही है जहां का स्थान निवासी जागेश्वर सहनी का 18 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार सहनी का शव सोमवार को दोपहर में फंदे से लटका हुआ मिला जिसे देख परिवार में अफरातफरी मच गई! मोनू कुमार के बड़े भाई रवि कुमार सहनी का आरोप है कि उनका छोटा भाई मोनू कुमार सहनी को लगातार पुलिस द्वारा टॉर्चर किया जा रहा था! मृतक के परिजन ने कहा कि मनु कुमार सहनी एक सेकंड हैंड मोबाइल लिया था जिसका प्रयोग कर रहा था ! पुलिस के द्वारा मोनू कुमार सहनी को बताया गया कि यह मोबाइल चोरी का है और तुमने मोबाइल चोरी किया है ! मोबाइल को वापस कर दो ! मोनू ने एक मोबाइल वापस कर दिया तो फिर पुलिस के द्वारा दबाव बनाया जाने लगा कि दूसरा मोबाइल भी तुम्हारे पास है उसे भी वापस कर दो और केस से नाम हटाने के नाम पर मोटी रकम की मांग की जाने लगी ऐसा परिवार के लोगों का आरोप है! परिवार के लोगों ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को भी सिविल ड्रेस में कुछ लोग आए थे और पैसे की मांग कर रहे थे! मोनू कुमार इससे काफी परेशान भी था! सोमवार को दिन के लगभग 2 से 3 के बीच में मोनू कुमार का शव फंदा से लटका हुआ बंद कमरे में मिला! परिवार के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसी बीच सिविल ड्रेस में कुछ लोग पहुंचे और अपने आप को पुलिस बताते हुए मोनू के बारे में पूछताछ करने लगे ! इसी बीच स्थानीय लोग और सादे लिबास में आए हुए लोगों के बीच में बसह होने लगी और सादे लिबास में आए हुए तथाकथित पुलिस और स्थानीय लोगों को खबर मिल गई कि मोनू कुमार ने आत्महत्या कर लिया है ! इसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और सादे लिबास में आए हुए लोग फायरिंग करते हुए वहां से रवाना हो गया ऐसा मोनू कुमार के परिजन का दावा है! मोनू कुमार के परिजन ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी उनके पास से जो समय आने पर दिखाया जाएगा ! मृतक मोनू कुमार के भाई रवि कुमार सहनी बोले कि वह पुलिस पर मुकदमा दर्ज करेंगे क्योंकि पुलिस के टॉर्चर करने के कारण उनके भाई ने आत्महत्या किया! वहीं स्थानीय निवासी सह समाजसेवी सुरेंद्र सहनी के द्वारा घर से लेकर पोस्टमार्टम करवाने तक पूरी मदद की गई जिसके कारण रात्रि में ही पोस्टमार्टम करवाई गई! इस पूरे मामले पर पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और ना ही इसकी आधिकारिक पुष्टि हो पाई है कि फायरिंग हुई थी या नहीं, यह भी जांच का विषय है!

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें