बाबा साहब भीमराव अंबेडकर डोम महासंघ की बैठक सम्पन्न 

 

संगठन मजबूती और बाबा सुपन भगत का पूजा ओर चापाकल की समस्या पर हुई चर्चा

दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत डररहार पंचायत में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर डोम महासंघ की बैठक विक्की मलिक एवं मुन्ना मलिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में चापाकल की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में चापाकल नहीं होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मंत्री मदन सहनी को आवेदन देने की बात भी कही गई। बैठक के बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से चापाकल लगवाने के लिए आवेदन सौंपा।

बैठक में 26 तारीख को होने वाली पूजा को लेकर भी चर्चा की गई और सभी सदस्यों से अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।

 

बैठक में मुन्ना मलिक, विक्की मलिक, संतोष मलिक, मनोज मलिक, लक्ष्मी मलिक सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें