
बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार :_भारत वर्ष में सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा सभी राज्य के सभी जिला में मेगा कृषि आउटरिच प्रोग्राम का आयोजन किया गया| जिसके तहत पश्चिम चम्पारण जिले में अग्रणी जिला प्रबंधक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि DPM के आर निखिल की गरिमय उपस्थिति रही| कार्यक्रम में अतिथि के रूप में DDM नाबार्ड कामेश्वर सिंह, KVIK माधोपुर के डायरेक्टर, डॉ अभिषेक प्रताप, किसान समूह के सदस्य एवं सेन्ट्रल बैंक के विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबन्धक राहुल आन्नद, अमित कुमार साथ ही जीविका दीदी अन्य उपस्थित रहे| इस कार्यक्रम में जीविका SHG को सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इन्डिया के तरफ से 5 करोड़ का चेक दिया गया|

Author: Darpan 24 News











