हिन्द स्वराज पीठ, दरभंगा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन: गांधी के ‘हिन्द स्वराज’ को समकालीन संदर्भों में समझने पर जोर एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद NMCH, पटना में इलाजरत राघोपुर-दियारा नाव दुर्घटना के घायलों एवं उनके परिजनों से माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बेतिया से बड़ी खबर, जहां नगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है नालंदा में सिपाही अजीत मौत मामले में बड़ा खुलासा: शराब तस्करों की थ्योरी निकली झूठी, महिला दारोगा समेत 5 गिरफ्तार

जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित, आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर दिया गया जोर

दरभंगा :- जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में सहयोग शिविर पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सहयोग शिविर पोर्टल पर लंबित आवेदनों की विभागवार एवं पदाधिकारीवार समीक्षा करते हुए आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने पर जोर दिया।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर लंबित सभी आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा करें तथा नियमानुसार उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।

बैठक में सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें