दरभंगा : _भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वाणिज्य प्रकोष्ठ के अशोक नायक ने जन सुराज पार्टी द्वारा दरभंगा सोना-चांदी लूट कांड को लेकर दिए गए बयान पर कड़ा पलटवार किया है। भाजपा ने जन सुराज के नेताओं पर दोहरे चरित्र और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया हैं।भारतीय जनता पार्टी अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करती है। इस मामले में आरोप सामने आते ही कानून ने अपना काम किया। पुलिस ने आरोपी विशाल महासेठ को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।


इसके साथ ही, भाजपा नेतृत्व ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। दूसरों पर उंगली उठाने से पहले जन सुराज पार्टी के नेताओं को अपने संगठन के भीतर देखना चाहिए। इसी मामले के आरोपी विशाल महासेठ के साथ जन सुराज पार्टी के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डा.मोहम्मद इम्तियाज नूरानी की तस्वीरें सामने आई हैं। जन सुराज के नेता केवल राजनीति कर रहे हैं, जबकि उन्हें पहले यह स्पष्ट करना चाहिए की उनके अपने प्रत्याशी और आरोपी के बीच क्या संबंध हैं। क्या जन सुराज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में इतनी नैतिकता है कि वे अपने प्रत्याशी नूरानी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें? जन सुराज पार्टी का असली चेहरा दरभंगा स्नातक चुनाव में बेनकाब हो चुका है। पार्टी के घोषित उम्मीदवार रविंद्र यादव का टिकट महज इसलिए काट दिया गया क्योंकि वे पार्टी की करोड़ों रुपये की अवैध मांग को पूरा नहीं कर सके। क्या जन सुराज के नेता इस ‘टिकट के बदले करोड़ों की डील’ पर चुप्पी तोड़ेंगे? बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले जन सुराज के नेताओं की जुबान तब क्यों बन्द हो जाती है, जब पटना स्नातक क्षेत्र के उनके अपने प्रत्याशी डा.अनुज सिंह पर नवादा महिला थाना में लड़की से छेड़खानी का गंभीर आपराधिक घटनाओं में अभियुक्त होने के आरोप लगते हैं? अपराधियों को टिकट देकर संरक्षण देने वाली पार्टी को कानून-व्यवस्था पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।भाजपा ने अपने स्तर पर त्वरित कार्रवाई करके मिसाल पेश की है। अब बारी जन सुराज की है कि वह अपने प्रत्याशी पर क्या कदम उठाती है।राज्य में कानून का राज स्थापित है। अपराधी चाहे किसी भी दल या रसूख से जुड़ा हो, उसे बख्शा नहीं जाता है। जन सुराज पार्टी केवल राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए भ्रामक बयानबाजी कर रही है।जनता सब देख रही है। अपराधियों के साथ तस्वीरें साझा करने वाले लोग आज नैतिकता का पाठ न पढ़ाएं। जन सुराज पार्टी को पहले आंतरिक समीक्षा करनी चाहिए, अपने दामन पर लगे दागों का हिसाब देना चाहिए,उसके बाद ही कानून-व्यवस्था पर बोलने का अधिकार रखना चाहिए।
Author: Mr.M.H. Khan










