चांदी लूट कांड पर जन सुराज पार्टी की दोहरा चरित्र उजागर, दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांके – अशोक नायक डीएम और एसपी ने किया चीनी मिल छठ घाट का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जिलाधिकारी ने रैयाम चीनी मिल परिसर का किया निरीक्षण बेतिया में डीएम तरनजोत सिंह का बड़ा एक्शन,लापरवाह कनीय अभियंता पर गिरी गाज, संविदा समाप्त करने का फरमान! मोतिहारी में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त बिहार राज्य संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल परिषद के क्रियाशील होने से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती : स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत

डीएम और एसपी ने किया चीनी मिल छठ घाट का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

नरकटियागंज _: महापर्व छठ के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने आज नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत चीनी मिल छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी तैयारियों की गहन समीक्षा की।


निरीक्षण के क्रम में डीएम और एसपी ने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों एवं छठ पूजा समितियों के सदस्यों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। अधिकारियों को समय रहते सभी बुनियादी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराया जा सके।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें