पतोर थाना अंतर्गत घटित हत्याकांड में महज 24 घंटे के अंदर अभियुक्त की गिरफ्तारी 

दरभंगा:_ पतोर थाना के ग्राम खैरा बसौली चौड़ में कामेश मंडल पे० बुधन मंडल सा० खैरा थाना पतौर को गोली मारकर हत्या कर देने की घटना घटित हुई थी।

उक्त मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए तकनीकी शाखा के सहयोग से अनुसंधानक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिकि अभियुक्त प्रीतेश कुमार सिंह पे० स्व० गणेश सिंह सा० खैरा थाना पतौर को ग्राम रहतौली थाना हथौड़ी जिला समस्तीपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरांत अभियुक्त के निशानदेही पर अभियुक्त के घर खैरा बसौली चौड़ स्थित मुर्गा फार्म के पास जाली के नीचे से घटना कारित एक देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 3 खोखा, एक पिलेट बरामद किया गया।

घटना का कारण :-

मृतक कामेश मंडल एवं अभियुक्त प्रीतेश कुमार सिंह ग्राम खैरा स्थित बसौली चौड़ में बैठ के आपस में बात करते हुए एक दूसरे को बोल रहे थे कि हम जायदा कमाते है तो हम जायदा कमाते है इसी बात को लेकर दोनों में हाथा पाई होने लगा जिसमें प्रीतेश कुमार सिंह के द्वारा गोली मार दी गई।

गिरफ्तारी:-

प्रीतेश कुमार सिंह, पे० स्व० गणेश सिंह, सा० खैरा, थाना पतौर,जिला दरभंगा।

बरामदगी :-

1. एक देशी पिस्टल

2. 4 जिंदा कारतूस

3. 3 खोखा

4. एक पिलेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *