




लौरिया,पश्चिमी चंपारण (ब्रजभूषण कुमार) : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी बीडीओ संजीव कुमार बीपीआरओ सोनाली एवं मनरेगा पीओ रत्नेश कुमार एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय पाठक द्वारा संयुक्त रूप से पुजा अर्चना कर किया गया। गोबरौरा पंचायत के मटियरिया बंगाली कालोनी अवस्थित दुर्गा स्थान के परिसर में किया गया।जिसकी प्राकलन राशि अनुमानित लगभग दस लाख रुपए है।इस खेल मैदान में रनिंग टै्रक सहित बाली बाल फुटबॉल एवं अन्य खेल शामिल हैं।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी ने कहा की खेल आवश्यक है परंतु इसके लिए खेल मैदान अतिआवश्यक है मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत प्रखंड के आठ पंचायत में ग्यारह मैदान बनने है। जिसमें गुरुवार को गोबरौरा पंचायत के मटियरिया बंगाली कालोनी,सिसवनिया पंचायत के बिसुनपुरवा खेल मैदान एवं लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर अवस्थित खेल मैदान का शिलान्यास किया गया।जिसमें मुखिया कन्हैया कुशवाहा अनिल कुमार पीआरएस कौशलेंद्र कौशल पीटीए पवन कुमार जेइ शांती रमण पीआर एस अरुण चौबे राधेश्याम कुमार राटा दुबे सुमन ठाकुर राजू पाठक मुकेश राय महेंद्र धाकड़ चुनचुन ठाकुर नीपू कुमार सहित सहित वार्ड सदस्य एवं संवेदक उपस्थित रहे।


