साकार हुआ घर बनाने का सपना ; 210 भूमिहीनों को मिला 5-5 डिसमिल वासभूमि पर्चा

 

*अब भूमिहीन लाभुकों का भी होगा अपना आशियाना,*

*अभियान बसेरा-2 कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने भूमिहीनों दी ज़मीन,*

लाभुकों ने सरकार एवं जिला प्रशासन का अदा किया शुक्रिया,*

 

 

बेतिया, पश्चिमी चंपारण (ब्रजभूषण कुमार) : नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र के 210 भूमिहीन व्यक्तियों को आज अभियान बसेरा-02 अंतर्गत 5-5 डिसमिल वासभूमि पर्चा का वितरण किया गया। जिसमें नरकटियागंज अंचल के 56, गौनाहा अंचल के 61, लौरिया अंचल के 15, सिकटा अंचल के 59 एवं मैनाटांड़ अंचल के 19 लाभुकों को पर्चा का वितरण किया गया। पर्चा वितरण का कार्यक्रम प्रखंड सभागार, नरकटियागंज में सम्पन्न हुआ।

पर्चा वितरण कार्यक्रम में माननीय विधायक, सिकटा, विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनुममंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्तासहित अन्य अधिकारी सम्मिलित हुए और भूमिहीन व्यक्तियों को पर्चा सौंपा।

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने उपस्थित भूमिहीन परिवारों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग किसी न किसी वजह से भूमिहीन हैं, ख़ुद ज़मीन ख़रीद नहीं सकते उन्हें 3 से 5 डिसमील ज़मीन देने का प्रावधान है। अगर सरकारी ज़मीन उपलब्ध नहीं है तो ख़रीद कर भी देने का प्रावधान है। जिलाधिकारी ने कहा की 210 भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए पर्चा दिया गया है। जमीन उपलब्ध होने के बाद घर बनाने के लिए राशि मुहैया कराई जाएगी। विभिन्न आवास योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाकर उन्हें अपना घर बनाने में जिला प्रशासन मदद करेगी।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना है। सभी लोगों का सहयोग इसमें मिला है।इसलिए यह सामूहिक सफलता है।

अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सब कुछ काफ़ी पारदर्शी है। जो यहाँ भी ऑनलाइन दिखाया जा सकता है। दूर बैठा कोई चाहें तो ऑनलाइन सारे तथ्यों की जाँच कर सकता है। जियो टैगिंग की मदद से सब कुछ पारदर्शी तरीक़े से किया गया है।

जिलाधिकारी से पर्चा प्राप्त होने के बाद दृष्टिविहीन मैनाटांड़ की जमुनी देवी ने सरकार और जिला प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद दी। इसी तरह माया देवी, पार्वती देवी, बिंदु देवी, सुदामा देवी सहित अन्य लाभार्थी ने इसके लिए जिला प्रशासन को आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, नरकटियागंज, चंद्रशेखर कुमार सहित नरकटियागंज अनुमंडल के सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *