विधायक ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में  कार्यकर्ता एवं आमजनमानस को दी जानकारी

 

केवटी, दरभंगा (कन्हैया गुप्ता) :  भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर दिनांक -(2 सितंबर ) से चल रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के प्रवास कार्यक्रम के तहत बुधवार को केवटी विधायक डॉ० मुरारी मोहन झा ने केवटी पूर्वी मंडल के पैगंबरपुर एवं दिघियार पंचायत के विभिन्न गांवों में घर – घर पहुँच कर केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में वहा उपस्थित कार्यकर्ता एवं आमजनमानस को बताया। उन्होंने योजना से लाभान्वित लोगों को पार्टी द्वारा लॉन्च किए गए नंबर 8800002024 पर मिस्ड काल करके अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता दिलाए एवं राष्ट्र निर्माण में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के हाथों को मजबूत करने का आग्रह किया।

इस दौरान उन्होंने कहा की आपलोगों के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पिछले वार 18 करोड़ सदस्य था। इस बार संगठन का आदेश है कि इसे बढ़ा कर 28 करोड़ पहुंचाना है। जिसमें केवटी विधानसभा क्षेत्र सदस्यता अभियान 2024 में कैसे अव्वल हो इसकी चिंता करना हम सभी का दायित्व है। मौके पर केवटी पूर्वी मंडल अध्यक्ष विनोदानंद झा, सियाराम यादव, करुणानंद मिश्र, सतीश यादव, छोटे साह, सुरेश साह, गुडु झा, रंजीत साहू, आलोक कुमार गुप्ता, संजीत महतो, सुबोध महतो, रामचंद्र महतो, कृष्ण कुमार गुप्ता, इंद्र प्रसाद गुप्ता एवं विकास साहू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *