जाले थाना अंतर्गत घटित घटना में संलिप्त 02 अप्राथमिकी/प्राथमिकी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार………

दरभंगा:_ 20 मई की रात्रि में जाले थाना पर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा नाजायाज मजमा लगा कर जाले थाना कांड सं0-103/24 दिनांक-20.05.24 धारा-419/420/171(डी) /171(एफ) भा0द0वि० के चार प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा से जबरदस्ती छुड़ाकर ले जाने के संबंघ में 24 नामजद एवं 130-140 अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध जाले थाना कांड सं0-104/24 दिनांक-21.05.24 धारा-147/148/149/323/324/325/225 /353/354(बी.)/504 भा0द0वि0 अंकित किया गया।

 

उक्त कांड में संलिप्त 24 प्राथमिकी नामजद अभियुक्त के विरूद्ध माननीय न्यायालय से वारंट प्राप्त है।

 

उक्त घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी हेतू नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में विशेष अनुसंधान दल द्वारा विडियो फुटेज के अवलोकन के पश्चात् घटना में संलिप्त 02 अपराधकर्मियों को दिनांक-23/24.05.2024 को रात्रि में उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त घटना को लेकर पूर्व में दो कुल चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी अब तक कि गई है।

 

गिरफ्तार अप्राथमिकी/प्राथमिकी अभियुक्तों का नाम/पता:-

 

01. प्राथमिकी अभियुक्त मो0 शहनवाज आलम उम्र 32 वर्ष पिता-मो0 अब्दुल रहीम ग्राम-देवरा बंधौली थाना-जाले जिला-दरभंगा

02. अप्राथमिकी अभियुक्त मो0 इस्तेयाक उर्फ टुन्नु उम्र 52 वर्ष पिता- सफी अहमद ग्राम-छोटी महुली थाना-जाले जिला-दरभंगा।

 

छापामारी दल:-

 

01. पु0नि0 उदय शंकर अंचल पुलिस निरीक्षक, कमतौल

02. पु0नि0-सह-थानाध्यक्ष, जाले थाना

03. पु0नि0-सह-थानाध्यक्ष, कमतौल थाना

04. पु0नि0-सह-थानाध्यक्ष, सिमरी थाना

05. पु0नि0-सह-थानाध्यक्ष, केवटी थाना

06. पु0नि0-सह-थानाध्यक्ष, सिंहवाड़ा थाना

07. पु0नि0-सह-थानाध्यक्ष, रैयाम थाना साथ सशस्त्र बल

08. पु0नि0-अमित कुमार, तकनीकी कोषांग

09. सि0-राम बाबू राय, तकनीकी कोषांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *