भाकपा(माले) जिला कार्यालय में कॉमरेड चंद्रशेखर व श्याम नारायण का शहादत दिवस बनाया गया।

 

चुनावी चंदा घोटाला में भाजपा एक नंबर पर, भाजपा को इस भ्रष्टाचार का जवाब देना होगा : _बैद्यनाथ यादव

 

14 अप्रैल को गांव गांव में अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी।

 

दरभंगा (ब्यूरो रिपोर्ट) _जे एन यू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और देश के क्रांतिकारी छात्र नेता कॉमरेड चंद्रशेखर और श्याम नारायण यादव के शहादत दिवस के अवसर पर आज रेणु नागार्जुन सभागार पंडासराय में आयोजित की गई।

इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम का संचालन आइसा के राज्य कार्यकारणी सदस्य प्रिंस राज ने किया।

 

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के बतौर भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा की कॉमरेड चंद्रशेखर ने सिवान के अंदर फासीवादी ताकतों से लड़ते हुए अपनी शहादत दी थी। और आज वैसे ही फासीवादी ताकत देश के सत्ता पर काबिज है। और देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रहे है। वैसे दौर में हम कॉमरेड चंद्रशेखर को याद करते हुए पुन फासीवादी ताकतों को शिकस्त देने का संकल्प लेते है।

 

श्री यादव ने आगे कहा की आज भाजपा पूरे विपक्षी पार्टी को भारष्टाचार के नामपर बदनाम कर रही है। लेकिन चुनावी चंदा घोटाला पर भाजपा चुप है।

उन्होंने कहा की आज देश के अंदर सबसे बड़ा घोटाला चुनावी चंदा घोटाला है। और सबसे ज्यादा चंदा पूरे देश में भाजपा को मिला है। इसका जवाब भाजपा को देना होगा।

उन्होंने कहा की जब देश के अंदर भाजपा ने जे एन यू को बदनाम करने की कोशिश की, छात्र संघ चुनाव को 4 साल रोक दिया गया उसी दौर में आइसा के साथियों ने कॉमरेड चंद्रशेखर के आदर्शो से प्रेरणा लेते हुए पुन जे एन यू के अंदर लाल झंडा का परचम लहराने का काम वहा के छात्र छात्राओं ने किया है। अंत में उन्होंने कहा की आज जरूरत है की गांव – गांव में चुनावी चंदा घोटाला का पर्दाफाश करने का आवाहन उपस्थित छात्र युवाओं से किया गया।

 

वही इस अवसर पर छात्र युवा नेता ने कहा की आज देश के बाबा साहेब द्वारा लिखे गए संविधान को खत्म करना चाह रही है। वैसे दौर हम छात्र नौजवानों को संकल्प लेना होगा की ऐसे सरकार को गांव – गांव से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम से आवाहन किया गया की 14 अप्रैल को डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती गांव गांव में मनाया जायेगा।

 

इस अवसर पर RYA के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजित राम, आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव, जिला अध्यक्ष शम्स तबरेज, RYA नेता राजू कर्ण, ओणम सिंह, आइसा नेत्री सब रौशनी, सुभाष कुमार पासवान, मिथलेश कुमार यादव, साजन दास, हरिश्चंद्र पासवान, विनोद सिंह, जय नारायण यादव, सुनील कुमार, प्रिंस कुमार, जीवछ राम, संजय कुमार, मो सद्दाम हुसैन, आशीष कुमार, मोहम्मद इरफान, अवधेश कुमार सिंह, पंकज कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *